फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl's family attacked

युवती के साथ दुराचार का प्रयास

Sun, 13 Dec 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Girl's family attacked
युवती के परिजनों पर हमला किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों के विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने युवती पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से 15 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।

क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात करीब ग्यारह बजे वह अपने परिजनों के साथ घर पर सोया हुआ था। आरोप है कि उनके गांव का ही युवक उनके घर में घुस आया और उसकी भतीजी के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी युवक परिजनों को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। रविवार को जब युवती के परिजन घटना के संबंध में पूछताछ करने के लिए आरोपी युवक के घर पहुंचे, तो उलटे आरोपी युवक के परिजन आगबबूला हो उठे। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोपी के परिजनों सहित 15- 20 अज्ञात लोगों ने मिलकर युवती के परिजनों को घेर कर उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में युवती पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा। जबकि युवती को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed