मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालिका हैंडबॉल ट्रायल कराया गया। 24 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि 28 से 31 दिसंबर तक जौनपुर में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियागिता होनी है। इसके लिए शनिवार को जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। जिसमें बालिका आशी, प्रियांशी, भूमि, माही, रिया, लक्ष्मी, खुशी, कोमल, पारस चंद्रा प्रकाश, सताक्षी, निरंजना और वंशिका का चयन किया गया। यह खिलाड़ी अब सहारनपुर में 24 दिसंबर को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ हैंडबॉल खिलाड़ी रामकुमार, रेनू रानी, किरन गौतम, विकास कुमार, अंकित, अजय सैनी और नमन आदि मौजूद रहे। संवाद