फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ghevar comió salud se deterioró

घेवर खाया, सेहत बिगड़ी

Sun, 07 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 07 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ghevar comió salud se deterioró
health - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भोपा/मीरापुर। गांव जौली में मेहमान द्वारा लाए गए घेवर के  खाने से वृद्ध सहित सात लोगों की तबियत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घेवर मीरापुर के एक हलवाई के यहां से खरीदा गया था। सभी को फूड प्वायजनिंग की शिकायत पाई गई है। उधर, जानसठ एसडीएम के आदेश पर मीरापुर एसओ ने  मीरापुर में मिठाई की दुकान को बंद करा दिया है।
विज्ञापन


भोपा  थाना क्षेत्र के ग्राम जौली निवासी इनाम और बाबू सगे भाई हैं। शुक्रवार को मेरठ के इंचौली गांव से घर पर मेहमान आए, जो मीरापुर के एक हलवाई से बच्चों के लिए घेवर खरीदकर लाए थे।  घेवर बाबू और इनाम के परिजनों ने  खाया। घेवर के खाते समय तो कुछ अहसास नहीं हुआ, लेकिन मध्य रात्री के बाद इनाम के बच्चों जुवेद, जुनेद, उजेर की हालत बिगड़ गई, जिन्हें पहले तो गांव में  ही दवाई दिलाई, लेकिन सुधार न होने के कारण उन्हें रात्री में ही मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


शनिवार को इनाम और  बाबू के वृद्ध पिता हाजी निशार सहित बाबू के बच्चों  तरबीया (15), उवेश (13), सुहेल (8)  की भी तबियत बिगड़ती देख परिजन उन्हें उपचार  के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घेवर  खाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर एसडीएम उमेश कुमार मिश्रा के आदेश पर एसओ  ने आरोपी हलवाई की दुकान बन्द करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम ने बताया कि दुकान में रखी मिठाइयों और घेवर आदि के नमूने लेने के लिए संबंधित खाद्य सुरक्षा निरीक्षक को मीरापुर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गांव इंचौली निवासी शहजाद पुत्र इकराम मीरापुर के मेन चौराहे स्थित वैभव स्वीट्स से तीन किलो घेवर अपने नाना के घर जौली ले गया था। 


फूड प्वायजनिंग होने की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम के आदेश पर एसओ जयभगवान यादव पुलिस बल के साथ आरोपी की दुकान पर पहुंचे। दुकानदार से बात कर दुकान बंद करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed