{"_id":"657807e806e4322ba1017a18","slug":"ghaziabad-reached-the-final-after-defeating-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-12964-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर को हराकर गाजियाबाद फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर को हराकर गाजियाबाद फाइनल में पहुंचा
Tue, 12 Dec 2023 12:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस क्रिकेट मैच के सेमी फाइनल मैच बल्लेबाजी करते एसएसपी संजीव सुमन
- 25वीं पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता : फाइनल में गाजियाबाद और शामली के बीच होगा मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के स्टेडियम में चल रही 25वीं पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को चौथा दिन था। सोमवार को स्टेडियम में सेमी फाइनल मैच मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद की टीम के बीच खेला गया। दूसरे एलमीनेटर राउंड में गाजियाबाद की टीम ने तीन विकेट से मुजफ्फरनगर की टीम को हरा दिया और प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को फाइनल मैच गाजियाबाद व शामली की टीम के बीच शहर के स्टेडियम में होगा।
शहर के स्टेडियम में सोमवार को मुजफ्फरनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर गाजियाबाद की टीम को 165 रन का लक्ष्य दिया। मुजफ्फरनगर की टीम के बल्लेबाज जगत सिंह ने 29 गेंदों में 52 रन बनाए। एसएसपी संजीव सुमन ने 52 गेंदो में 47 रन की शानदार पारी खेली। गाजियाबाद की टीम के खिलाड़ी भोला चौधरी व सोमेश राघव ने गेंदबाजी कर दो-दो विकेट लिए। इसके बाद गाजियाबाद की टीम 165 रन का मुकाबला करने के लिए मैदान में उतरी। गाजियाबाद की टीम की तरफ से बल्लेबाजी कर भोला चौधरी ने 15 गेंदो में 39 रन बनाए। कुलदीप सिंह ने 27 रन बनाए।
गाजियाबाद की टीम ने सात विकेट खोकर 19 ओवर 4 गेंदों में 166 रन बनाकर मुजफ्फरनगर की टीम को हरा कर सेमी फाइनल मैच जीत लिया। मुजफ्फरनगर की टीम की तरफ से गेंदबाजी कर एसएसपी संजीव सुमन व मनीश राना ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ मैच गाजियाबाद के खिलाड़ी भोला चौधरी को घोषित किया गया। बताया गया कि सेमी फाइनल से फाइनल में पहुंची गाजियाबाद की टीम का मुकाबला शहर के स्टेडियम में फाइनल के लिए शामली की टीम से होगा। मंगलवार को ही प्रतियोगिता का समापन होगा।