{"_id":"6249d61df63f114162793cbc","slug":"generator-room-burnt-due-to-fire-in-sanawar-hospital-devband-news-mrt583030550","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनावर अस्पताल में आग लगने से जनरेटर रूम जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनावर अस्पताल में आग लगने से जनरेटर रूम जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सनावर अस्पताल में बने जनरेटर रूम में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इसमें बिजली सप्लाई को रखे दो जनरेटर जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
सनावर अस्पताल में अंतिम छोर पर जनरेटर रूम बना हुआ है। रविवार की दोपहर किसी कर्मचारी ने जनरेटर रूम में धुआं उठते देखा। जिससे कर्मचारियों अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही अस्पताल संचालक डॉ. पीयूष सनावर भी वहां पहुंच गए। कर्मचारियों ने अस्पताल में रखे फायर उपकरणों से आग पर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि वह उस पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद अग्निशमन विभाग को फोन किया गया। करीब आधा घंटे बाद पहुंचे फायरकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। डॉ. पीयूष ने बताया कि रविवार होने के कारण ओपीडी बंद थी। इसी वजह से अस्पताल में मरीज भी भर्ती नहीं थे। जनरेटर रूम अस्पताल में अंतिम छोर पर है जिस कारण आग अन्य कमरों में नहीं फैल सकी। उन्होंने बताया कि आग लगने से दो जनरेटर व बिजली की वायरिंग पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इससे करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।