{"_id":"5f0b51ec8ebc3e63c62b735d","slug":"garden-contractor-in-lockdown-muzaffarnagar-news-mrt4909190167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की मार झेल रहे बाग ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की मार झेल रहे बाग ठेकेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। कोरोना संक्रमण का प्रभाव फलों के राजा आम पर नजर आ रहा है। इस बार जिन ठेकेदारों ने बाग लिए हुए है। वर्तमान में आम की फसल का मंडी में मिलने वाला भाव मुफीद नहीं है। लॉकडाउन की बंदिश और फिर देर से बारिश के कारण भी आम का स्वाद फीका पड़ा है।
शामली के कंडेला निवासी मुराद अली ने चरथावल और बघरा क्षेत्र में चार आम के बाग पहले से ही लिए हुए हैं। उनके दशहरी प्रजाति का आम राजस्थान के शहर जयपुर और अन्य शहरों में इस बार पिछले साल के मुकाबले आधा है। दरअसल, मंडी में आढ़ती कह रहे है कि इस बार विदेशों में आम का पर्याप्त निर्यात नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि 20 से 25 रुपये किलो तक ही भाव मिल पा रहा है। स्थानीय मंडी में अचानक दो दिन के लॉकडाउन से बड़ा नुकसान हुआ। मंडी में आम 12 से 15 रुपये के भाव में भी आम लेने वाले फुटकर व्यापारी को ढूंढना पड़ा। बुढ़ाना के ठेकेदार शाहबुद्दीन ने चरथावल और सैदपुरा में दो बाग ले रखे हैं। समय से बारिश नहीं होने के कारण आम की फसल पीट गई हैं। मंडी में वाजिब दाम नहीं मिलने के कारण मायूसी है। वही फल आढ़ती शाह आलम, साजिद, गय्यूर और आसिफ का कहना है कि लॉकडाउन की बंदिश और अनिश्चित के कारण जोखिम उठाने की हिम्मत नहीं होती। उधर, पुरकाजी में बाग ठेकेदारों को लॉकडाउन से नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाग ठेकेदार राहत सलमानी ने बताया कि अचानक दो दिन का लॉकडाउन होने से तैैयार आम जो बाहर नहीं जा पाया वह खराब हो गया है। ठेकेदारों को इससे नुकसान हुआ है।