फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Garbage is being brought from Uttarakhand and Haryana

उत्तराखंड और हरियाणा से लाकर डाला जा रहा है कचरा

Sat, 24 Oct 2020 04:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Garbage is being brought from Uttarakhand and Haryana
धंधेड़ा नाले के पास डाला गया प्लास्टिक का कचरा, जिसे अफसरों ने उठवाया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उत्तराखंड और हरियाणा से लाकर डाला जा रहा है कचरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के धंधेड़ा नाले के पास उत्तराखंड और हरियाणा से लाकर औद्योगिक इकाइयों का प्लास्टिक कचरा फेंका जा रहा है। जानकारी मिलने पर एसडीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर जाकर इस कचरे को उठवाया। इस संबंध में कुछ ठेकेदारों को एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
जनपद मेें बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) के चेयरमैन डॉ भूरेलाल ने हाल में ही जिले का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान खतौली से लेकर शहर तक कई स्थानों पर कूड़ा जलता मिला था। साथ ही औद्योगिक इकाइयों के बाहर भी वेस्ट मैटीरियल पड़ा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 24 औद्योगिक इकाईयों पर करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना किया। प्रदूषण में सुधार के लिए जनपद में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू है मगर इसका फायदा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण का स्तर लगातार घट और बढ़ रहा है। उधर, कुछ लोग अभी भी बाज नहीं आ रहे है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग को शुक्रवार को सूचना मिली कि धंधेड़ा में नाले के पास प्लास्टिक कचरा डाला जा रहा है। जिस पर एसडीएम सदर दीपक कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई विपुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर प्लास्टिक कचरा पड़ा मिला। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। तुरंत ही वहां से कचरा उठवा कर एक निर्धारित स्थान पर एकत्र कराया गया, ताकि उसे राजस्थान की सीमेंट फैक्टरी में भेजा जा सके। एसडीएम ने बताया कि कुछ ठेकेदारों ने यहां कचरा डाला था, जिनसे कचरा उठवा दिया गया है। अब यहां कचरा डाल गया तो एफआरआई दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
निगरानी टीम लगाई
प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उत्तराखंड के रुड़की, काशीपुर और हरियाणा से प्लास्टिक कचरा लाकर यहां डालने की जानकारी मिली है। अब यहां निगरानी टीम लगा दी गई। ऐसा करने वालों को पकड़ कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

-------------
एआईक्यू में सुधार, 284 हुआ
बीते दो दिनों से जनपद के वायु प्रदूषण में सुधार है। तीन दिन पहले एक्यूआई बढ़कर 343 पर पहुंच गया था, जो बृहस्पतिवार को कम होकर 282 रहा, जबकि शुक्रवार को 284 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed