फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Garbage disposal plant ready, garbage piles will be removed, market will be clean

Muzaffarnagar News: कूड़ा निस्तारण प्लांट तैयार, हटेंगे कूड़े के ढेर, साफ होंगे बाजार

Fri, 03 Mar 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Garbage disposal plant ready, garbage piles will be removed, market will be clean
1.50 करोड़ रुपये आई है लागत प्लांट निर्माण में
विज्ञापन

01 एकड़ भूमि में गांव तिगाई में तैयार किया गया है प्लांट
15 मार्च तक प्लांट के शुरू होने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका का गांव तिगाई में कूड़ा निस्तारण प्लांट बनकर तैयार हो गया है। 15 मार्च तक यह प्लांट चालू हो जाएगा। करीब डेढ़ करोड़ रुपये से तैयार होने वाले प्लांट से नगर से कूड़े की समस्या दूर हो जाएगी। प्लांट से खाद भी बनेगी, जिससे पालिका की आय भी बढ़ेगी।
नगर पालिका क्षेत्र की आबादी बढ़ने के साथ ही काफी समय से कूड़े की समस्या बनी हुई थी। डंपिंग यार्ड न होने के कारण पालिका कर्मचारी बुढ़ाना रोड और गंगनहर पटरी मार्ग पर कूड़े को डालते थे। इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका ने गांव तिगाई में एक एकड़ भूमि खरीदी थी, जिस पर कूड़ा निस्तारण प्लांट का तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केके सोनकर और जेई नेपाल सिंह ने बताया कि भूमि खरीद और मशीनों समेत करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत से कूडा निस्तारण प्लांट तैयार कराया गया है। मशीनें आनी शुरु हो गई हैं। 15 मार्च तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकलता है प्रतिदिन 25 मीट्रिक टन कूड़ा
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि खतौली नगर से प्रतिदिन 25 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। प्लांट की क्षमता 30 मीट्रिक टन की है। कूड़ा कम पड़ने पर गंगनहर पटरी से कूड़ा उठाया जाएगा। प्लांट में गीले और सूखे कूड़े को अलग किया जाएगा।


पालिका के पास नहीं है प्रशिक्षित कर्मी
कूडा निस्तारण प्लांट को चलाए जाने के लिए नगर पालिका के पास प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है। जेई नेपाल सिंह ने बताया कि प्लांट को चलाने के लिए कई कंपनियों से बात चल रही है। छह माह के लिए प्लांट को कंपनी को दिया जाएगा। इसमें पालिका कर्मचारियों को प्लांट चलाए जाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद पालिका कर्मचारी प्लांट को चलाएंगे।

प्रतिदिन तैयार होगी पांच टन कंपोस्ट खाद
प्लांट में कूड़े से प्रतिदिन पांच टन कंपोस्ट खाद तैयार होगी। इससे करीब तीन हजार रुपये प्रतिदिन नगर पालिका की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed