फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangstar Sanjeev Jeeva: Wife Payal Maheshwari contested from RLD, officers was attached property of crores

Sanjeev Jeeva: पत्नी ने रालोद से लड़ा था चुनाव, प्रशासन कर चुका करोड़ों की संपत्ति कुर्क, ऐसा था जीवा का खौफ

Wed, 07 Jun 2023 07:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Jun 2023 07:33 PM IST
सार

Gangstar Sanjeev Jeeva : गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी ने रालोद के टिकट पर 2017 विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर की सदर सीट से चुनाव लड़ा था। वहीं, प्रशासन भी संजीव जीवा की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर चुका है।

विज्ञापन
Gangstar Sanjeev Jeeva: Wife Payal Maheshwari contested from RLD, officers was attached property of crores
संजीव जीवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की कोर्ट के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी वकील की ड्रेस में आए थे। वहीं, फायरिंग के दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी की पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। हमले में एक सिपाही लाल मोहम्मद भी घायल हुआ है। वहीं, हमले में घायल डेढ़ साल की बच्ची को बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि लखनऊ कोर्ट में मारे गए कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का पश्चिमी यूपी के अंदर ऐसा खौफ था कि लोग उसके नाम से ही कांपते थे। जीवा ने 1997 में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या कर जरायम की दुनिया में कदम रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवा की पत्नी लड़ चुकी है रालोद से विधानसभा चुनाव
संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी को रालोद ने 2017 विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर की सदर सीट से टिकट भी दिया था, लेकिन वह हार गईं थी। वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वह टिकट की दौड़ में शामिल थीं। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।

प्रशासन कर चुका करोड़ों की संपत्ति कुर्क
हत्या से पहले मुजफ्फरनगर में कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा पर प्रशासन ने बड़ा शिकंजा कसा था। यहां प्रशासन की टीम ने संजीव जीवा की करोड़ों रुपये की संपत्ति को कुर्क किया था। कुख्यात संजीव जीवा और उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी की करीब आठ बीघा जमीन प्रशासन ने कुर्क की थी। भूमि दो हिस्सों में थाना आदर्श मंडी और सदर कोतवाली क्षेत्र में थी। जमीन की कीमत करीब 1.86 करोड़ रुपये बताई गई थी। कृषि भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को नौ हजार रुपये में नीलाम कराकर धनराशि सरकारी खजाने में जमा करा दी गई थी।

यह भी पढ़ें: जीवा की क्राइम कुंडली: 1997 में मंत्री ब्रह्मदत्त का मर्डर, फिर अंसारी का बना राइट हैंड, बनना चाहता था डॉन

21 बीघा भूमि एक माह पहले की गई थी कुर्क
संजीव जीवा और उसकी पत्नी व बच्चों के नाम आदमपुर गांव में 21 बीघा भूमि को प्रशासन ने कुर्क किया था। यह जमीन उसने अपनी पत्नी और पुत्रों के नाम पर खरीदी थी।

यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: सिर में गोली लगते ही जमीन पर गिरी महिला अधिवक्ता, हत्या से दहला इलाका, सामने आई ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed