{"_id":"64804570d67e1721a306c8b4","slug":"murder-in-meerut-female-advocate-murder-by-shot-in-the-head-father-in-law-detained-2023-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder in Meerut: सिर में गोली लगते ही जमीन पर गिरी महिला अधिवक्ता, हत्या से दहला इलाका, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Meerut: सिर में गोली लगते ही जमीन पर गिरी महिला अधिवक्ता, हत्या से दहला इलाका, सामने आई ये वजह
Wed, 07 Jun 2023 03:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Jun 2023 03:28 PM IST
सार
मेरठ में बुधवार सुबह बदमाशों ने टीपी नगर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। महिला अधिवक्ता की हत्या कर बदमाशों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। संदिग्ध ससुर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के टीपी नगर में बुधवार सुबह बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां सुबह के समय दूध लेकर लौट रही महिला अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मेरठ में अपराधियों को न पुलिस का खौफ है और न ही कानून का। बुधवार को बदमाशों ने दिन निकलते ही बीच शहर में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां दूध लेकर लौट रही महिला की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
यह भी पढ़ें: Sanjeev Jeeva Murder: आदमपुर गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा संजीव जीवा का अंतिम संस्कार, पुलिस बल तैनात

अधिवक्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि टीपीनगर के न्यू मेवला कॉलोनी में महिला अधिवक्ता दूध लेकर वापस अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। महिला अपने घर के दरवाजे में घुसने ही वाली थी कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर महिला की हत्या कर डाली और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
अधिवक्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि एक गोली महिला के सिर में लगी, गोली लगते ही महिला गेट पर ही गिर पड़ी। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि अधिवक्ता लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
अधिवक्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
महिला के शव के नजदीक ही दूध का डिब्बा गिरा हुआ था। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि महिला अधिवक्ता काफी मिलनसार थीं। हालांकि उनका पति से तलाक हो गया था।
यह भी पढ़ें: Meerut News: युवतियों के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाले, एक ने छोड़ा स्कूल तो दूसरी युवती का रिश्ता टूटा
यह भी पढ़ें: Meerut News: युवतियों के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाले, एक ने छोड़ा स्कूल तो दूसरी युवती का रिश्ता टूटा
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि थाना टीपीनगर के अंतर्गत एक महिला जिसका पति से तलाक होने के बाद मकान की कब्जेदारी और हिस्सेदारी को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था, उसकी हत्या हुई है। महिला के परिजनों ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है। संदिग्ध ससुर को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।