फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga Dussehra

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी 

Wed, 15 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 15 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra
शुक्रताल में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रताल में ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर दूरदराज से आये हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं ने घाट पर पुरोहितों से पूजा कराई। गऊ धन का दान भी किया। वहीं धाम के विभिन्न मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजाकर दर्शन किए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था बनाने को पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


गंगा अवतरण दिवस के पावन पर्व पर तीर्थनगरी शुक्रताल नगरी में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे के साथ गंगा में आस्था की डुबकी धर्म लाभ कमाया।  महिला श्रद्धालुओं  ने ढोल, बैंड बाजों के बीच धार्मिक भजनों को गाते हुए गंगा घाट पर जाकर अपने सुहाग की रक्षा को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


वहीं, धाम के शुकदेव आश्रम में प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत का धागा बांधकर अपने खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। मंदिर के घंटे घड़ियाल को बजाकर श्रीकृष्ण भगवान सहित सप्त ऋषियों के  दर्शन किए। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव की समाधि स्थल पर जाकर पुष्पाजंलि अर्पित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी गुरुदत्त महाराज, स्वामी कैश्वानंद महाराज, स्वामी उत्तम गिरी महाराज, वैददास महाराज, विष्णु दत्त महाराज, अयोध्या प्रसाद, स्वामी भक्ति भूषण गोविंद महाराज,  गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपालदास महाराज आदि से आशीव्राद लेकर श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लिया। सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश और थानाध्यक्ष पीतम सिंह, एसओ ककरौली पंकज त्यागी पुलिस बल समेत मौजूद रहे।  देर रात एसएसपी दीपक कुमार ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed