{"_id":"6578079aadd4fdeb7c0e9ff0","slug":"gang-involved-in-fraudulent-withdrawal-of-money-from-atm-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-12920-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हरियाणा के लिए \nजानसठ - धोखाधड़ी कर एटीएम से पैसे निकालने वाला गिरोह दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हरियाणा के लिए जानसठ - धोखाधड़ी कर एटीएम से पैसे निकालने वाला गिरोह दबोचा
Tue, 12 Dec 2023 12:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने चार आरोपियाें को गिरफ्तार कर किया मामले का खुसा
- चारों आरोपी हरियाणा के विभिन्न जिलों के निवासी, पुलिस ने किया चालान
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया। चारों आरोपी हरियाणा के विभिन्न जिलों के निवासी
कोतवाली प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने अपने नाम हरियाणा के जिला कैथल के थाना पुंडरी क्षेत्र के गांव पाई निवासी राजू पुत्र रामकलां, रिंकू पुत्र जयसिंह, कमलजीत उर्फ बिट्टू पुत्र धर्मपाल उर्फ कालाराम व हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के थाना पेहवा क्षेत्र के गांव मोरथली निवासी रवि पुत्र रूप कुमार बताए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इन चारों शातिर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह सभी अलग-अलग राज्यों में जाते हैं।
पुलिस ने एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर एटीएम में जाता है और वहां पैसे निकालने वाले व्यक्ति के पीछे खड़ा होकर उसका एटीएम कार्ड का पिन देख लेता है। फिर उसको बातों में उलझा कर धोखे से एटीएम को बदलकर दूसरा उसी बैंक का एटीएम देकर मौके से गाड़ी में बैठकर फरार हो जाते हैं। कुछ दूर जाकर अगले एटीएम से पैसे निकाल लेते हैं। अब तक अलग-अलग राज्यों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने उसके पास से एक एसेंट कार, अलग-अलग बैंकों के 35 डेबिट कार्ड, 30 हजार रुपये नगद, एक तमंचा, कारतूस व दो चाकू बरामद किये हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
कार्ड बदला था नहीं निकाल पाए थे रुपये
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि खुजड़ा ककरौली निवासी कृपाल व बेटा विपिन जानसठ में एटीएम से भुगतान ले रहा था, लेकिन मशीन से भुगतान नहीं हो पा रहा था तभी पीछे खडे़ युवक ने उसे बातों में उलझा कर एटीएम कार्ड बदल लिया और अपने कार में सवार तीन साथियों के साथ फरार हो गए थे। कार्ड बदले जाने का पता चलने पर कृपाल ने सूचना दी तो आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने सिखेड़ा में भी एक घटना करना बताया है।