फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fury over closing of shops, demonstrated

दुकानें बंद होने से रोष, प्रदर्शन किया

Fri, 19 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fury over closing of shops, demonstrated
जानसठ में बाजार बंद कराने के विरोध में प्रदर्शन करते दुकानदार। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। व्यापारियों में दुकानें रोज-रोज बंद होने को लेकर रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने प्रशासन से मिलकर कुछ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों पर बाजार अपनी सुविधा के अनुसार खुलवाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कस्बे में शनिवार को साप्ताहिक बंदी रहती थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते प्रशासन द्वारा रविवार को पूरे दिन बाजार बंद रखने व शुक्रवार और मंगलवार को बाजार सैनिटाइज करने के लिए दुकानें सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी। कस्बे के कुछ व्यापारियों ने एसडीएम से मिलकर शुक्रवार को शाम छह बजे तक दुकानें खोलने की मंजूरी देने की मांग की थी। जिसे एसडीएम ने मान लिया था। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से पुलिस द्वारा दुकानें बंद कराने को लेकर व्यापारियों में रोष फैल गया। जिसको लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में आशीष तंवर, संजय कांबोज, हाजी शहजाद सोनू, नवीन राजपूत, राजकुमार, मनीष और मोनू आदि शामिल रहे। दूसरी ओर व्यापारी नेता सरदार अजीत छाबड़ा ने बताया कि एसडीएम कुलदीप मीना से वार्ता में उन्होंने अगले सप्ताह से शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी व रविवार को बाजार पूरे दिन बंद रखने तथा मंगलवार को बाजार को सैनिटाइज करने के लिए दोपहर एक बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed