फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fury among advocates against Tehsil officials

तहसील के अधिकारियों के खिलाफ अधिवक्ताओं में रोष

Fri, 25 Mar 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fury among advocates against Tehsil officials
बुढ़ाना में बार एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व दुर्व्यवहार को लेकर आयोजित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्या को लेकर हाउस की मिटिंग बुलाई जाएगी। हाउस की मीटिंग में निर्णय के अनुसार ही अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बुढ़ाना की कार्यकारिणी की शुक्रवार को आवश्यक बैठक बुलाई गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव की मौजूदगी में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि चकबन्दी विभाग, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय तथा तहसीलदार न्यायिक कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सुविधा शुल्क लिए बिना कोई कार्य नही होते। सभी कार्यालयों के अधिकारी खुलेआम रिश्वत लेते हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि सब रजिस्ट्रार के खिलाफ कई बार शिकायत की जा चुकी है। सब रजिस्ट्रार पर इस बात कोई प्रभाव नही पड़ा। आरोप है कि उच्चाधिकारियों ने कोई विरुद्ध कार्रवाई नही की। आरोप है कि अधिकारी अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सोमवार को हाउस की मिटिंग बुुलाई जाएगी। मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार आरोपी अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष व महासचिव सहित सभी पदाधिकारी तथा बार के वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed