{"_id":"5dbb278a8ebc3e017553ca69","slug":"furore-in-nomination-process-for-the-post-of-bjp-distt-president-devband-news-mrt4512399134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया में जमकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद(सहारनपुर)। पहले से गुटबाजी के शिकार भाजपाइयों की अंदरूनी कलह बृहस्पतिवार को उस समय सामने आ गई। जब अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान जमकर हंगामा हो गया। महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता होने के साथ ही कार्यकर्ताओं में जमकर धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि हंगामे के बीच 27 कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।
भाजपा के नगर अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर स्थित एक मंदिर में नामांकन के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। चुनाव अधिकारी रमेश गौड़ और सह चुनाव अधिकारी रमेश पंवार भी वहां मौजूद थे। नामांकन प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई एक गुट के कार्यकर्ताओं ने दोनों चुनाव अधिकारियों पर एक दिन पूर्व दूसरे गुट के लोगों को नामांकन फार्म देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ बाहरी युवकों ने वहां मौजूद महिला कार्यकर्ताओं से अभद्रता की तो वीडियो बना रहे कार्यकर्ताओं के साथ जमकर गाली गलौज भी की गई। भाजपा नेता शुभलेश शर्मा व नगर महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता ने चुनाव अधिकारियों पर दूसरे गुट के एजेंट बनकर कार्य करने का आरोप लगाया, जबकि चुनाव अधिकारी रमेश चंद गौड़ ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धांधली नहीं नहीं बरती गई है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता अपनाई गई है। उधर, बैठक में हंगामे के दौरान 27 लोगों ने नामांकन किया है। जिनकी जांच करने के बाद उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा।
हंगामे की जानकारी नहीं: अश्वनी त्यागी
देवबंद। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का कहना है कि उन्हें हंगामे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह इसकी जांच कराएंगे। पार्टी की छवि खराब करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।