फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Friendship on Instagram proved costly, two friends of the woman fled with her scooter and mobile phone.

Muzaffarnagar News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी मंहगी, महिला के दो साथी स्कूटी व मोबाइल ले भागे

Sat, 18 Oct 2025 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 18 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Friendship on Instagram proved costly, two friends of the woman fled with her scooter and mobile phone.
खतौली। एक युवक को इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया। महिला के दो अज्ञात युवक स्कूटी और मोबाइल फोन लेकर भाग निकले। पीड़ित ने महिला समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जैन नगर निवासी गौरव जैन ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि इंस्टाग्राम पर महिला मोनी से उसकी दोस्ती हो गई। बृहस्पतिवार शाम के समय उसके मोबाइल पर महिला ने मेसेज कर फुलत मार्ग काली मंदिर पर बुलाया। जब वह मंदिर पर पहुंचा तो महिला के साथ दो युवक खड़े थे।
विज्ञापन

इस दौरान मोनी नाम की महिला ने उसे बातों में उलझा लिया। उसके दोनों साथी उसकी स्कूटी तथा स्कूटी पर रखा मोबाइल लेकर भाग गए। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छात्र पर हमले की रिपोर्ट दर्ज
खतौली। फहीमपुर खुर्द निवासी संजीव ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र लक्की बुढ़ाना रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र है। वह 11 अक्टूबर को विद्यालय में परीक्षा देकर घर आ रहा था। वह जब रेलवे ओवरब्रिज के नीचे फाटक के निकट पहुंचा तो युवराज व करण ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed