फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four robbers caught, one injured in encounter

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - चार लुटेरे पकड़े, मुठभेड़ में एक घायल

Sat, 09 Mar 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four robbers caught, one injured in encounter
- पुलिस ने तीन दिन पहले ग्राम पंचायत सचिव से लूट का खुलासा किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस ने तीन दिन पहले ग्राम पंचायत सचिव से लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड में पकड़ा, जिनमें से एक के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। लूट के इसी मामले में एक बाल अपचारी सहित दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने लूटा गया बैग, आधार कार्ड, लूट में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक व तमंचा बरामद किया है।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि छह मार्च को थाना तितावी क्षेत्र में जागाहेड़ी से खेड़ी दूधाधारी जाने वाले पर ग्राम पंचायत सचिव ने बैग लूटा था। पहले यह मामला लूट की धारा में दर्ज किया था। जांच में छह आरोपी प्रकाश में आने पर लूट की धारा हटाकर डकैती की धारा में मुकदमा तरमीम किया गया।
विज्ञापन

तितावी पुलिस की बृहस्पतिवार देर रात शामली सीमा पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। सालाखेड़ी रोड पर लद्धावाला निवासी बदमाश तारिक मुठभेड़ में घायल हो गया। शेरपुर गांव निवासी उसका साथी अजीम उर्फ गोली को भागते समय पुलिस ने पकड़ लिया। उनसे ग्राम पंचायत सचिव से लूटा गया बैग, आधार कार्ड, 800 रुपये नगद, लूट में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने इसी लूट में एक बाल अपचारी व तितावी के गांव खेड़ी दूधाधारी निवासी मोनिस को भी गिरफ्तार किया है। दो आरोपी इकरार व उमरेज अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों ने लूटपाट से धन एकत्रित कर बड़ा काम करने की योजना बनाई थी। इसी के चलते खेड़ी दूधाधारी-जागाहेड़ी रोड पर ग्राम पंचायत सचिव से लूटपाट की थी। टोल टैक्स और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए गांव के रास्तों से हाईवे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed