फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four people arrested with illegal liquor

अवैध शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार

Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Four people arrested with illegal liquor
अवैध शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह जानसठ रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका। कार की तलाशी लिए जाने पर उसमें से अवैध देशी शराब के 450 पव्वे बरामद किए गए। इस पर कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में गांव भिक्की निवासी सुशील व रसूलपुर निवासी बालेंद्र शामिल हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, मीरापुर थाना पुलिस ने गांव भुम्मा की ओर जा रही संदिग्ध कार को घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार की तलाशी लिए जाने पर उसमें से हरियाणा निर्मित तस्करी की आठ पेटी देशी शराब व 216 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गईं। आरोपियों में हरियाणा के जिला जींद के गांव भुसलाना निवासी विरेंद्र पाल और जिला पानीपत के उझा रोड स्थित एकता विहार निवासी राहुल शामिल हैं। आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed