{"_id":"6695ab96562714579b0b5454","slug":"four-members-of-vehicle-theft-gang-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-126165-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने महावीर चौक पर चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चार बाइक, एक ई-रिक्शा, दो मोबाइल और 22 हजार रुपये भी बरामद किए।
सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना सिविल लाइन प्रभारी ओम प्रकाश सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अनस, समीर व सुऐब निवासी मौलाना आजाद कालोनी निकट दर्गा मस्जिद बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर गाजियाबाद व अरशद निवासी उत्तरांचल बिहार कालोनी निकट आयशा मस्जिद बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने बताया कि वे बाइक चोरी करने से पहले सड़कों तथा कालोनियों में घूमकर रेकी करते है। उचित समय देखकर दिन या रात में झटका मारकर लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेते हैं। इन बाइकों से वे गाजियाबाद व दिल्ली बार्डर के आसपास मोबाइल लूटते हैं। लूटे हुए वाहन व मोबाइल लोनी, गाजियाबाद में ले जाकर फखरुद्दीन उर्फ फक्कू को बेच देते है जो इन मोबाइल के लॉक तोड़ कर तथा आईएमईआई नंबर बदल कर बिक्री करता है। बरामद बाइक व ई रिक्शा दिल्ली, शामली व जनपद मुजफ्फरनगर से चोरी की गई है। बरामद रुपये भी मोबाइल बेच का प्राप्त किए गए थे।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। फखरुद्दीन उर्फ फक्कू निवासी मौलाना आजाद कालोनी निकट दर्गा मस्जिद बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर गाजियाबाद की तलाश की जा रही है।