{"_id":"69fb9c15122b228d1e00c3a1","slug":"four-accused-mobile-robbers-injured-in-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-170713-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोबाइल लूटने वाले चार आरोपी मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोबाइल लूटने वाले चार आरोपी मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने लूट करने वाले चार आरोपियों को सिलाजुड्डी के जंगल में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी घायल हुए है। उनसे लूटा मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक व चार तमंचे, नगदी व एक मोबाइल का बिल बरामद हुआ।
कार्यवाहक सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि मंगलवार देर शाम जानसठ रोड पर एक छाता फैक्टरी में काम करने वाला मजदूर मऊ निवासी लक्ष्मण चौहान साथी मजदूर डिंपल के साथ फैक्टरी से गांव शेरनगर में राशन का सामान लेने जा रहा था। वह मोबाइल पर बात कर रहा था। पीछे से बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया। मोबाइल के कवर में 220 रुपये व एक मोबाइल का बिल रखा था। पुलिस तभी से बदमाशों को तलाश रही थी।
नई मंडी कोेतवाली पुलिस बुधवार सुबह जानसठ रोड पर सिलाजुड्डी जाने वाले रजबहे के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार चार संदिग्ध युवकों को रोकना चाहा तो वह पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पीछा करने पर दो आरोपी भाग गए। दो पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने अपने नाम नई मंडी कोतवाली के सुभाषनगर निवासी अमर व कूकड़ा अमित विहार निवासी गुडडू बताए। उनसे दो तमंचे, बाइक बरामद की। उन्हें उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि मंडी पुलिस दोपहर में जानसठ रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच पहली मुठभेड़ के दौरान भागे दो आरोपियों अमित विहार कूकड़ा निवासी सागर व सुभाष नगर निवासी अभिषेक उर्फ खरगोश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। वह दोनों भी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपी युवक मजदूरी करने वाले है। अमर जौली रोड पर एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। अमर व गुड्डू ने फरवरी माह में सहावली नाले के पास एक मोबाइल लूट की घटना की थी। आरोपियों का चालान कर दिया गया।