फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four accused convicted in the murder of BSP worker Rajkumar

Muzaffarnagar News: बसपा कार्यकर्ता राजकुमार की हत्या में चार आरोपी दोषमुक्त

Wed, 25 Dec 2024 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Four accused convicted in the murder of BSP worker Rajkumar
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2014 के मतदान के बाद सोरम में बसपा कार्यकर्ता राजकुमार की हत्या में चार आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने फैसला सुनाया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के सोरम गांव में दस साल पहले मतदान के दौरान भाजपा और बसपा के समर्थकों के बीच तनाव बन गया था। मतदान के बाद बसपा कार्यकर्ता अनुसूचित जाति के राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वादी ने गांव के ही सुशील, कपिल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच में दोनों आरोपियों को क्लीन चिट दी। इसके बाद गांव के ही मोनू, रकमपाल और राजीव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को क्लीन चिट दी थी, बचाव पक्ष के प्रार्थनापत्र पर अदालत ने उन्हें भी तलब कर लिया था। प्रकरण में पांच आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई। ट्रायल के दौरान मोनू की मौत हो गई। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में अन्य चारों आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।ग

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed