{"_id":"667c9710cde6157ff902ec64","slug":"foremans-salary-will-be-deducted-if-employees-are-found-absent-from-the-workshop-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-124914-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वर्कशॉप से कर्मचारी गैर हाजिर मिले तो कटेगा फोरमैन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वर्कशॉप से कर्मचारी गैर हाजिर मिले तो कटेगा फोरमैन का वेतन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रोडवेज वर्कशॉप से बिना बताए गैर हाजिर होने वाले कर्मचारियों पर सेवा प्रबंधक ने शिकंजा कसा है। कर्मचारी के गैर हाजिर मिलने पर फोरमैन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। उन्होंने वर्कशॉप से बाहर जाने वालों के लिए गेट पास प्रक्रिया को लागू किया है।
सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो में एक माह में चार बार वर्कशॉप का निरीक्षण करने के लिए आते हैं। इस दौरान कई बार वर्कशॉप के कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। अब उन्होंने बिना बताए वर्कशॉप से गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कस दिया है।
निरीक्षण के दौरान उन्हें वर्कशॉप में गेट पास की भी व्यवस्था नहीं मिली थी। इस पर उन्होंने वर्कशॉप के सामान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने तत्काल प्रभाव से वर्कशॉप में गेट पास व्यवस्था लागू करने व गेट पर रजिस्टर में एंट्री करने की भी व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
सेवा प्रबंधक ने बताया कि यदि कोई कर्मचारी बिना गेट पास व्यवस्था के बाहर गया या फिर मनमर्जी कर इधर उधर घूमता मिला तो इसकी जिम्मेदारी वर्कशॉप फोरमैन की होगी। उसका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश सहारनपुर रेंज के अन्य डिपो के लिए भी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि आदेश का पालन कराया जा रहा है।