फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   For the convenience of passengers, two trips of buses have been increased.

Muzaffarnagar News: यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के दो फेरे बढ़ाए

Wed, 15 Mar 2023 07:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
For the convenience of passengers, two trips of buses have been increased.
बिजनौर क्षेत्र से शुकतीर्थ आने वाले को यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मीरापुर से गांव कासमपुर खोला, बेहड़ा सादात, चौरावाला होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचने वाली बसों के यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दो फेरे बढाएं गए हैं। इससे क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के साथ ही बिजनौर क्षेत्र से शुकतीर्थ आने वाले को यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

मुजफ्फरनगर-भोपा-बिजनौर बस यूनियन ने काफी समय पहले मुजफ्फरनगर से वाया मोरना होते हुए मीरापुर तक के लिए दो बसों को संचालन शुरू किया था। इन बसों से इस मार्ग पर पड़ने वाले गांव जट मुझेेड़ा, भोपा, मोरना, चौरावाला, बेहड़ा सादात के साथ ही कासमपुर खोला, रुमालपुरी आदि गांवों के लोगों को सुविधा मिली तो मार्ग पर यात्रियों का आना जाना शुरू हो गया था। इस कारण यूनियन ने बाद में दो अन्य बसों का संचालन शुरू कर दिया था। यात्रियों की सुविधा के लिए अब यूनियन ने दो फेरे और बढ़ाएं हैं।
विज्ञापन



यूनियन यात्रियों की सुविधाओं के लिए समय समय पर सुविधा उपलब्ध कराती रहती हैं। - अंजुम जैदी, प्रबंधक, मुजफ्फरनगर-भोपा-बिजनौर बस यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed