{"_id":"6085ac5b8ebc3e8d1b2ed2f5","slug":"food-is-being-delivered-to-the-infected-as-an-angel-muzaffarnagar-news-mrt536000571","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदूत बन संक्रमितों को पहुंचा रहे भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवदूत बन संक्रमितों को पहुंचा रहे भोजन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे परिवारों के लिए गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी उम्मीद की किरण बनकर आई है। सोसायटी के पांच सदस्यों ने कोरोना संक्रमित परिवारों को नि:शुल्क भोजन पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने शुरूआत में 30 परिवारों तक भोजन पहुंचाना शुरू कर दिया है।
कोरोना महामारी के बीच मदद के लिए हाथ उठने शुरू हो गए हैं। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हजारों में है। इनमे ऐसे भी बहुत से परिवार हैं जिनके सभी सदस्य चपेट में हैं। इसके चलते उनके सामने भोजन बनाने और बाहर से लाने की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे लोगों के लिए गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसाइटी के कार्यकर्ता देवदूत बनकर आए हैं। उन्होंने नि:शुल्क भोजन पहुंचाना शुरू कर दिया है। दिन में दो बार यह सोसायटी इन परिवारों को भोजन पहुंचा रही है।
सेवा कार्य में सोसायटी के पवन छाबड़ा, हरिकिशन भोला, नवीन, सुरेश व विशाल लगे हैं। ये खुद लोगों के घरों तक भोजन पहुंचा रहे हैं। इनके परिवार की महिलाओं का भी कम योगदान नहीं है। वे भोजन तैयार करके थाली में पैक करती हैं। इसके बाद भोजन का वितरण होता है। सोसायटी के कार्यकर्ता उन लोगों के लिए सबक हैं जो आपदा के दौरान भी पीड़ितों से दवा और चिकित्सा उपकरण आदि के नाम पर मनमानी वसूली कर रहे हैं। सोसायटी के पवन छाबड़ा ने बताया कि यदि कोरोना संक्रमित अधिक परिवार संपर्क करते हैं तो हम व्यवस्था बढ़ा देंगे। समाज के लोग हमारा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। संवाद