फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flowers rained from Ganpati Dham to Balaji Chowk by helicopter

गणपति धाम से बालाजी चौक तक हेलीकॉप्टर से बरसे फूल

Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Flowers rained from Ganpati Dham to Balaji Chowk by helicopter
बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करते। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले में पहली बार बाबा की शोभा यात्रा पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा का भव्य व मनोहारी आयोजन हुआ। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने गणपति धाम मंदिर और यात्रा मार्ग पर फूल बरसाए।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पहली बार कांवडियों पर फूलों की वर्षा हुई थी। इसी तर्ज पर इस बार उत्तर भारत की सबसे बड़ी बालाजी की शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा हुई। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पुलिस लाईन से रघुराज गर्ग और अमित कुमार के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर शोभायात्रा पर फूल बरसाए। गणपति धाम मंदिर से लेकर विश्वकर्मा चौक तक शोभायात्रा में शामिल लोगों पर फूलों की वर्षा की। इसके बाद हेलीकॉप्टर से नई मंडी, शिवचौक सहित उन सभी मार्गों पर फूलों की वर्षा की जहां से बाद में शोभायात्रा निकली। पुलिस लाईन में हेलीकॉप्टर अपने निर्धारित समय 11 बजे पहुंच गया था। 11.45 से हेलीकॉप्टर ने पुष्प वर्षा प्रारंभ की। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा देखने को शहर के बच्चे और महिलाएं अपनी छतों पर पहुंच गए।

बालाजी धाम मंदिर में केक काटकर बालाजी जन्मोत्सव मनाते केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान व राज?

बालाजी धाम मंदिर में केक काटकर बालाजी जन्मोत्सव मनाते केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान व राज?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बालाजी धाम मंदिर में बालाजी की मूर्ति क़ मनमोहक श्रृंगार।

बालाजी धाम मंदिर में बालाजी की मूर्ति क़ मनमोहक श्रृंगार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा का शुभारंभ करते बालाजी धाम समिति के पदाधिकारी।

बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा का शुभारंभ करते बालाजी धाम समिति के पदाधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बालाजी जन्मोत्सव पर बालाली के गदा का पूजन करते राज्यमंत्री कपिलदेव।

बालाजी जन्मोत्सव पर बालाली के गदा का पूजन करते राज्यमंत्री कपिलदेव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed