{"_id":"60e4a5878ebc3ebf2103c2b7","slug":"five-year-old-child-dies-after-falling-in-rajbhe-muzaffarnagar-news-mrt546195371","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहे में गिरा पांच साल का मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहे में गिरा पांच साल का मासूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा। गांव भिक्की निवासी पांच साल का मासूम बच्चा मंगलवार दोपहर पशुओं को नहलाने गए अपने बाबा के साथ रजबहे पर गया था, जो किसी तरह रजबहे में गिरकर डूब गया। देर शाम बच्चे का शव गांव बहादरपुर के निकट रजबहे से मिला, जिसे गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
सिखेडा थाना क्षेत्र के गांव भिक्की निवासी पांच साल का सोनिब मंगलवार दोपहर अपने बाबा उमरदीन के साथ पशुओं को नहलाने के लिए अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर स्थित रजबहे पर गया था। वहां खेलते हुए अचानक सोनिब रजबहे में जा गिरा, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी और वह पानी में डूब गया। काफी देर बाद बच्चे को गायब देख उमरदीन ने उसकी तलाश की, लेकिन उसके नहीं मिलने पर परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने रजबहे में मासूम की तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद देर शाम गांव बहादरपुर के निकट उसका शव रजबहे से ही बरामद कर लिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। देर शाम शव को गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।