{"_id":"61dc87fe68931e13605bf481","slug":"five-teams-were-deployed-in-the-city-to-remove-the-promotional-material-muzaffarnagar-news-mrt572939149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार सामग्री हटाने को शहर में पांच टीमे लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार सामग्री हटाने को शहर में पांच टीमे लगाई
विज्ञापन
आचार संहिता के लागू होने पर नगर में राजनैतिक दलो के बैनर हटाते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर में राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने नगर पालिका की पांच टीम गठित की है। शहर के गली-मौहल्लों में भी पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स आदि हटाने को लेकर अभियान चल रहा है। अभियान में कानूनगो और लेखपाल भी लगाए गए हैं।
प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही प्रशासन ने राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हटाने को लेकर अभियान चलाया है। पहले दिन जहां सभी चौराहों और मुख्य मार्गों से होर्डिंग्स और बैनर हटाए गए, वहीं इसके बाद पूरे शहर में कालोनियों और गलियों में भी अभियान चलाया गया है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की पांच टीम गठित की गई है। सभी टीमों में पालिका कर्मियों के साथ तहसील के कानूनगो और लेखपालों को भी लगाया गया है। इन टीमों को क्षेत्र बांट दिया गया है। मुख्य मार्गों के साथ क्षेत्र की कालोनियों और गलियों को प्रचार सामग्री से पूरी तरह मुक्त किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने बताया कि शहर में कहीं प्रचार सामग्री नहीं छोड़ी जाएगी। पालिका में गठित पांचों टीम लगातार काम कर रही है। 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जो बाकी है वह जल्द पूरा हो जाएगा।
चौराहे दिखने लगे साफ
शहर में चौराहों से होर्डिंग्स, बैनर आदि हटाने से शिव चौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, झांसी की रानी क्षेत्र आदि अब अच्छे लगने लगे हैं। यहां की भीड़ छंट गई है। आम आदमी को भी अब अच्छा लग रहा है।