फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five patients of corona infection active, beds reserved in Begrajpur

Muzaffarnagar News: कोरोना संक्रमण के पांच मरीज सक्रिय, बेगराजपुर में आरक्षित किए गए बेड

Tue, 28 Mar 2023 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Five patients of corona infection active, beds reserved in Begrajpur
500 बेड की व्यवस्था की गई कोरोना संक्रमितों के लिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों के लिए 500 बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने पर भी जोर दिया गया। वर्तमान में जिले में पांच केस सक्रिय हैं।
पिछले 15 दिनों से जिले में संक्रमण का खतरा बढ़ा है। अब तक पांच मरीज मिल चुके हैं। सभी संक्रमितों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरु कर दी है। बेगारजपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना के लिए बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में फिलहाल एक भी बेड की आवश्यकता नहीं है। कोरोना के लिए बेगराजपुर में पहले से की गई व्यवस्थाएं सुचारू रुप से चल रही है, लेकिन कुछ बेड आरक्षित करने की बात कही गई। यहां मरीजों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आक्सीजन की भी पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि सरकार की तरफ से कोरोना के लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई हैं, लेकिन वह पूरी तरह से सतर्क है। जिला अस्पताल में बेड की पूरी व्यवस्था की गई है। लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरुक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed