फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five members of the Corona positive family home quarantine

कोरोना पॉजिटिव परिवार के पांच सदस्य होम क्वारंटीन

Fri, 12 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five members of the Corona positive family home quarantine
चरथावल मौहल्ला महाब्रह्मणान में कोरोना पीड़ित के परिवार को होम क्वारंटीन की सूचना चस्पा करते चि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना पॉजिटिव परिवार के पांच सदस्य होम क्वारंटीन
विज्ञापन

चरथावल। एम्स ऋषिकेश में राशन डीलर के पति की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक के पांच परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया। सात टीमों ने पूरे मोहल्ले में डोर-टू-डोर सर्वे किया। नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने प्रभावित मोहल्ले को सैनिटाइज कराया।

कस्बे के मोहल्ला महाब्रह्मणान में राशन डीलर के पति को लीवर कैंसर होने से एम्स ऋषिकेश में मौत होने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप है। शव का अंतिम संस्कार कर ऋषिकेश से लौटे परिजनों को स्वास्थ्य विभाग ने घर में क्वारंटीन कर दिया है। डा. यासीर खान, आनंद कुमार आदि ने टीम के साथ पूरे मोहल्ले में जुकाम, खांसी और बुखार आदि बीमारी से पीड़ित मरीजों की जांच कर सूचीबद्ध किया। नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों ने मोहल्ले की गलियों को सैनिटाइज किया। सुनील बाल्मीकि, आदेश कुमार, गौरव कुमार, सतप्रकाश, फकीर चंद, सेानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed