फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five members of Kachchbaniyaan gang injured in encounter

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में कच्छा बनियान गिरोह के पांच सदस्य घायल

Fri, 19 Jul 2024 05:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Five members of Kachchbaniyaan gang injured in encounter
मुजफ्फरनगर /भोपा। भोपा क्षेत्र के कई गांव में लूट व चोरी की घटना को अंजाम देने वाले कच्छा बनियान गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया हैं। पांचों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। इनमें एक आरोपी 20 हजार का इनामी है। उनसे आभूषण, लूटी गई रकम, तमंचे, चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार देर रात्रि बरूकी गांव के बाहर स्कूल के पास कुछ बंगाली बदमाशों के गिरोह के डकैती की योजना बनाने की सूचना पर भोपा पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दो बदमाश अंधेरे के कारण मौके से भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी तलाश जारी रखी। ढाई घंटा बाद दोनों बदमाशों भी मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायल बदमाशों को उपचार के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने अपने नाम टीटू उर्फ कूड़ा, निवासी फिरोजपुर, अक्षय निवासी योगेंद्र नगर, रोहित निवासी योगेंद्र नगर, अनित निवासी फिरोजपुर, बुंदू निवासी योगेंद्र नगर थाना भोपा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने यह भी बताया कि उन्होंने ही हाल ही में गांव बरूकी, रसूलपुर व फिरोजपुर में चोरी व लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों की निशानदेही पर लूटे व चोरी किये गए सोने चांदी के आभूषण, 17300 रुपये, पांच तमंचे, लगभग एक दर्जन कारतूस, चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण व चाबी का गुच्छा बरामद किया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।

रिश्तेदारों ने मिलकर बनाया गिरोह


सीओ भोपा डॉ. रविशंकर ने बताया कि टीटू उर्फ कूड़ा बीस हजार का इनामी बदमाश है। गैंगस्टर के मामले में जेल जा चुका है। वह जानसठ थाने का वांछित अपराधी भी है। पांचो बदमाश एक दूसरे के नजदीकी है। टीटू और अनित चाचा भतीजा है। अक्षय टीटू का साला है।

भोपा, जानसठ, चरथावल सहित मेरठ, हापुड़, बिजनौर आदि थानों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमे कायम हैं। टीटू पर 25, अक्षय पर 14, रोहित पर 7, अनित पर 10 व बुंदू पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। रात को वे केवल कच्छा पहनकर घटना को अंजाम देते हैं। शरीर पर सरसों का तेल लगाकर रखते हैं ताकि कोई उन्हें पकड़े तो छूट कर भाग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed