{"_id":"60e4a58b8ebc3e22246ae148","slug":"five-lakh-reward-for-bringing-abu-azmi-s-head-muzaffarnagar-news-mrt5461950105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा एलान: सपा नेता अबू आजमी का सिर कलम करने पर पांच लाख इनाम, जाट समाज को लेकर दिया था ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा एलान: सपा नेता अबू आजमी का सिर कलम करने पर पांच लाख इनाम, जाट समाज को लेकर दिया था ये बयान
Wed, 07 Jul 2021 10:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:22 AM IST
सार
सपा नेता अबू आजमी का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया गया है। अबू आजमी के बयान को लेकर जाट समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन
अबू आजमी, सपा प्रमुख महाराष्ट्र
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के सपा नेता अबू आजमी के बयान को लेकर जाट समाज में उबाल है। मुजफ्फरनगर के पीनना गांव के जाट समाज के युवक ने ऐसा बयान देने पर अबू आजमी के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा है। युवक ने वीडियो जारी कर कहा कि यदि अबू हमारे यहां आया तो हम सिर उतार लेंगे और कोई भी उसका सिर लेकर आएगा तो उसे पांच लाख रुपये देंगे। पीनना निवासी युवकों ने डीएम के नाम ज्ञापन देकर जाट समाज के प्रति बयान देने वाले सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सपा नेता अबू आजमी ने पिछले जारी बयान में कहा था कि जाट समाज के लोगों ने वर्ष 2013 में दंगे के दौरान एक मौलाना के पैर पकड़कर माफी मांगी थी। उनके इस बयान से जाट समाज में आक्रोश है। इसी कड़ी में शहर से सटे गांव पीनना निवासी रोबिन सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि अबू आजमी ने जाट समाज के प्रति बयान देकर हमारे मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इसलिए हम उसका सिर उतार लेंगे, कोई उसका सिर लेकर आएगा तो उसे पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीनना गांव में युवकों ने बैठक कर अबू के बयान की कड़ी निंदा की। इसके बाद डीएम दफ्तर पर जाकर डीएम के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में डीएम से सपा नेता अबू आजमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा बयान जाट समाज के प्रति ना दे सके। ज्ञापन देने वालों में सुमित कुमार, रोबिन सिंह, सतेंद्र, विनोद मलिक, बबलू, राकेश, देवेंद्र, राजीव, मोनू आदि शामिल रहे। इस मामले में एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि इस प्रकार का वीडियो उनके संज्ञान में अभी तक नहीं आया है।
विज्ञापन
मीरापुर में भाजपा नेताओं ने अबू आजमी का पुतला फूंका
सपा नेता अबू आजमी के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। मंगलवार को मीरापुर में शिवम राजवंशी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबू आजमी का पुतला जलाकर नारेबाजी करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ भी नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अबू आजमी को तुरंत अपनी पार्टी से बाहर निकालें। पुतला फूंकते हुए अपना विरोध प्रकट किया है।