फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing on advocate, shot in hand

अधिवक्ता पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली

Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Firing on advocate, shot in hand
मुजफ्फरनगर/खतौली। कचहरी से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे अधिवक्ता पर देर शाम नंगला मार्ग पर चार बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनके हाथ में लगने से वे घायल हो गए। घायल अधिवक्ता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

खतौली क्षेत्र के गांव नंगला निवासी अफजाल अधिवक्ता हैं, जो कचहरी परिसर के जेएम कंपाउंड में प्रैक्टिस करते हैं। शुक्रवार रात कचहरी से काम खत्म कर अधिवक्ता बाइक पर रोजाना की तरह गांव नंगला लौट रहे थे। आरोप है कि खतौली से नंगला जाते समय खेत से निकलकर आए चार लोगों ने अधिवक्ता को रोककर उनके ऊपर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली अधिवक्ता के हाथ में लगने से वे घायल हो गए, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना पर गांव से अधिवक्ता के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी खतौली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। वहीं, प्रथम दृष्टया पूछताछ में अधिवक्ता ने तीन बदमाशों को पहचान लेने का दावा किया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अधिवक्ता ने अपने बहनोई व उसके परिजनों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है, जिनसे उनका पहले से विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed