फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing in celebration cost the groom dearly, case filed

Muzaffarnagar News: हर्ष फायरिंग करना दूल्हे काे पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Mar 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Firing in celebration cost the groom dearly, case filed
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। क्षेत्र के खुसरोपुर गांव में घुड़चढ़ी पर दूल्हा बैंड बाजों की धुन पर ऐसा मस्त हुआ कि दोस्त से पिस्तौल लेकर दनादन फायरिंग करनी शुरू कर दी। हवा में कई फायर किए। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। छह दिन बाद हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया।
खुसरोपुर में शादी के लिए चढ़त चल रही थी। सजधज कर दूल्हा घोड़ी पर सवार था। समारोह में मेहमान और परिजन गानों पर झूम रहे थे। दूल्हा शादी के जश्न में कानून भूल गया। किसी ने फायरिंग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। हर्ष फायरिंग करने वाले दूल्हे की तलाश की गई। थाना प्रभारी ने बताया जांच-पड़ताल में आरोपी दूल्हे की पहचान खुसरोपुर निवासी अपूर्व त्यागी के रूप में हुई। उसके खिलाफ हिंडन चौकी प्रभारी की तरफ से आर्म्स एक्ट, बीएनएस की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दूल्हे की पहचान खुसरोपुर निवासी अपूर्व त्यागी के रूप में हुई। वहीं जिस हथियार से फायरिंग हुई, उसका शस्त्र लाइसेंस दूल्हे के पिता आदित्य के नाम है। हिंडन चौकी प्रभारी की तरफ से दोनों पर आर्म्स एक्ट, बीएनएस की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस को नहीं मिल पाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed