{"_id":"627416582b1d5863a63cbfe8","slug":"fire-will-not-get-worse-by-being-wise-muzaffarnagar-news-mrt5873758126","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझदारी बरतने से विकराल नहीं हो पाएगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझदारी बरतने से विकराल नहीं हो पाएगी आग
विज्ञापन
नगर में अग्निशमन कार्यालय पर खडी गाडी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही है। साल 2021 में जिले में 420 और 2022 में अब तक आग लगने की 105 घटनाएं हुई हैं। करीब 40 करोड़ की संपत्ति का आग से नुकसान हुआ। अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक अग्निशमन के लिए फायर एक्सटिंग्यूशर अवश्य रखें। समझदारी दिखाने से आग पर नियंत्रण पाया जा सकेगा और वह विकराल रूप धारण नहीं करेगी। जान माल की रक्षा होगी।
इस वर्ष हुए बड़े अग्निकांड
- 14 अप्रैल को भोपा मार्ग पर बिंदल पेपर मिल में मशीन में लगी आग।
- 14 अप्रैल को सिखेडा में गुलशन पाली ओल्स लि. की मशीन में आग लगी।
- 16 अप्रैल को भोपा मार्ग पर टिहरी पेपर मिल के वेस्ट पेपर में आग लगी।
- 25 अप्रैल को शार्ट सर्किट से ऊन की दुकान में आग लगी।
- 28 अप्रैल को शहर के एलजी शोरुम में आग लगी।
- 28 अप्रैल को खतौली में बैटरी बनाने वाली फैक्टरी मे आग लगी।
- 29 अप्रैल को वहलना में सुयश फैक्टरी में वेस्ट पेपर में आग लगी।
1 जनवरी से 1 मई 2022
- कुल अग्निकांड-105
- 5 करोड की संपत्ति नष्ट
- 5 लोगों की मौत।
- 8 लोग बचाए गए।
वर्ष 2021-
कुल अग्निकांड-420
। कुल जीव रक्षाकांड की संख्या-20
- 35 करोड की संपत्ति नष्ट
जिले में है यह उपकरण
नगर में पानी बुझाने वाली दो बड़ी गाड़ी, एक छोटी गाड़ी, ट्यूबवेल से पानी लेने वाला डीजल पंप तीन, गाड़ी में पानी भरने के लिए नगर पालिका का हाइडेंट एक, सबमर्सिबल पंप एक, कर्मचारी 27 , मुख्य दमकल अधिकारी एक, दमकल अधिकारी एक। खतौली में एक छोटी गाड़ी, 6 कर्मचारी और एक दारोगा तथा बुढ़ाना में एक छोटी गाड़ी, 6 कर्मचारी तथा एक दरोगा और बाइक है।
नगरीय टीम के पास एक बुलेट बाइक है। यह बाइक संकरी में गली के घर में लगने वाली आग की घटना को बुझाने में प्रयोग की जाती है। पूरेे जिले में यह एक मात्र वाहन है। जबकि कम से कम पांच वाहन होने चाहिए।
विज्ञापन
यह जानकारी जरूर रखें
दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दे रहे हैं तो घटनास्थल का सही पता दें, जिससे टीम को पहुंचने में आसानी हो। पानी का साधन, घटनास्थल से पानी की दूरी और सड़क की दिशा की जानकारी जरूर दें।
इन्होंने कहा
आग बुझाने के पर्याप्त साधन है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचती है। इस वर्ष कई फैक्टरी में आग लगी है। टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं होने दी। लोगों को आग के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। - कुमार रमा शंकर तिवारी, सीएफओ।