फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire in the forest, extinguished after six hours, farmers saved from air trend

Muzaffarnagar News: जंगल में लगी आग, छह घंटे बाद बुझी, हवा के रुख से बची किसानों की फसल

Tue, 21 May 2024 04:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Fire in the forest, extinguished after six hours, farmers saved from air trend
भोपा। सीमावर्ती गांव अल्मावाला, जिंदावाला के जंगल में भंयकर आग लग गई, जिसने काफी जंगल को चपेट में ले लिया। घंटों बाद आग खुद ही शांत हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रास्ता नहीं मिलने पर फायर ब्रिगेड को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को थाना के सीमावर्ती गांव अल्मावाला, जिंदावाला क्षेत्र में वन विभाग की भूमि में खड़े घास फूस में आग लग गई। आग का विकराल रूप देखकर किसानों में दहशत का माहौल बन गया। जिंदा वाला गांव के निकट बसे पंजाबी डेरा के सरदार चांदन सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी, सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह वहां पहुंचे। मगर वहां पर जाने का रास्ता नहीं था। इसलिए पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके तक नहीं जा सकी। पांच-छह घंटे के बाद आग खुद ही शांत हो गई। आग लगने से किसान व ग्रामीण दहशत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग के खोला का जंगल होने के कारण आग के निकट तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। फसलों की तरफ आग बढ़ी तो उसकी रोक थाम के लिए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया।
-----
मैदान में खड़ी नैनो कार में लगी आग

मुजफ्शफरनगर। शहर के भोपा रोड पर एसडी पब्लिक स्कूल के बाहर मैदान में खड़ी नैनो कार में अचानक आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया। कार के मालिक के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।


--

ट्रांसफार्मर में लगी आग

मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना में जानसठ रोड पर विद्युत ट्रांसफार्मर में लगा है, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लगी। इससे जानसठ मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सूचना पर विद्युत उप संस्थान शुकतीर्थ के विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed