फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Final seal on list of centers for UP board exam

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों की सूची पर लगी अंतिम मुहर

Sat, 06 Jan 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 06 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Final seal on list of centers for UP board exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 72 परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर लग गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा को लेकर अब तैयारियां और तेज हो गई है। 58 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में 72 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड ने इसकी अंतिम सूची भी जारी कर दी है। चार राजकीय, 60 अशासकीय और आठ वित्तविहीन स्कूलों को इस बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले में कुल 72 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा में इस बार 58700 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 31 हजार 399 और इंटरमीडिएट के 27301 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सूची जारी होने के बाद अब परीक्षा की तैयारियों में और तेजी आ गई है। अब 25 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराई जाएगी। वहीं, बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा पहले ही कर दी थी। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed