फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fighting in dispute over dancing on DJ, six injured

Muzaffarnagar News: डीजे पर डांस करने के विवाद में मारपीट, छह घायल

Sun, 26 Feb 2023 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Fighting in dispute over dancing on DJ, six injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। अलीपुर अटेरना गांव में शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर बराती और घराती पक्ष के युवकों में मारपीट हो गई। इस घटना में लड़की पक्ष के छह युवक घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच समझौत हो गया।

शाहपुर कस्बे से बरात रविवार को गांव अलीपुर अटेरना में आई थी। अलीपुर अटेरना निवासी सुशील सैनी की भतीजी की शादी थी। शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों पक्ष के युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना में वधु पक्ष के अलीपुर अटेरना निवासी प्रताप, कार्तिक, चंद्रशेखर, पारस, सारस और उज्ज्वल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। घटना की तहरीर किसी भी पक्ष ने पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed