{"_id":"6133bc718ebc3e35e94a3892","slug":"fight-against-splattering-six-injured-muzaffarnagar-news-mrt554797040","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीटाकशी के विरोध में संघर्ष, मारपीट में आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीटाकशी के विरोध में संघर्ष, मारपीट में आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छींटाकशी के विरोध में संघर्ष, मारपीट में छह घायल
मुजफ्फरनगर, खतौली। छींटाकशी के विरोध में छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, अन्य हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया।
खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर के ग्रामीण थाने पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव पमनावली निवासी युवक दो मोटरसाइकिल से गांव में आए। गांव में नल पर पानी के लिए महिलाओं की भीड़ थी। आरोप है कि उक्त युवकों ने महिलाओं के साथ छींटाकशी करने का प्रयास किया। उस समय ग्रामीणों ने उन्हें वहां से चले जाने को कहा। उस समय वह युवक यह कहकर चले गए कि वह बाद में आएंगे। पमनावली के युवक गांव में आए और अचानक हमला बोल दिया। अचानक हुई मारपीट शोरशराबे की आवाज पर गांव में भगदड़ मच गई। उधर, शोर शराबे पर ग्रामीणों ने हमलावरों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकले। ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़कर कर पुलिस के हवाले किया। वहीं, घायल हुए कवरपाल, प्रशांत, सुधीर, हरपाल सहित अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।