{"_id":"607497ad8ebc3e8d2f36bf54","slug":"father-in-law-arrested-in-marriage-suicide-muzaffarnagar-news-mrt5342177168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की आत्महत्या में सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की आत्महत्या में सास-ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की आत्महत्या में सास-ससुर गिरफ्तार
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव दतियाना में विवाहिता की आत्महत्या प्रकरण में उसके पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी सास सावित्री और ससुर देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति व देवर फरार हैं। पुलिस विवाहिता की आत्महत्या की लाइव वीडियो बनाने वाले आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी कोमल की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व गांव दतियाना निवासी आशीष के साथ हुई थी। दंपती के करीब छह माह की बच्ची भी है। रविवार सुबह कोमल ने अपनी ससुराल के कमरे में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोग कमरे की खिड़की के बाहर खड़े रहकर आत्महत्या की वीडियो बनाते रहे थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। सूचना पर गांव पलड़ी से पहुंचे मायके पक्ष ने हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को हिरासत में ले लिया था, जबकि पति व देवर फरार हो गए थे। मामले में विवाहिता के पिता अनिल ने तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में 1.20 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये न मिलने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति के साथ ही देवर सचिन, सास सावित्री व ससुर देवेंद्र ने विवाहिता की हत्या की है। मामले की जांच कर रहे सीओ सदर हेमंत कुमार ने कहा कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मोबाइल से किसने लाइव वीडियो बनाई, उसे चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। सास और ससुर को गिरफ्तार लिया गया है। पति समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।