फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father and two sons named as attackers in the murder of sugarcane committee director

Muzaffarnagar News: गन्ना समिति संचालक की हत्या में हमलावर पिता और दो पुत्र नामजद

Wed, 05 Aug 2026 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Father and two sons named as attackers in the murder of sugarcane committee director
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव नूरनगर में गन्ना समिति तितावी के संचालक कृष्णपाल (55) की हत्या के मामले में बेटे अंकित कुमार ने अपने ताऊ दीपचंद और उसके दो बेटों अंशुल व जोनू उर्फ प्रताप के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर, गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार शाम को हुई थी। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मंगलवार सुबह करीब छह बजे कृष्णपाल का शव गांव में उनके घर पहुंचा। शव देखकर परिजनों में गहरा शोक छा गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण उनके आवास पर एकत्र हुए। गांव के श्मशान घाट में सुबह करीब नौ बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस दौरान भाजपा नेता मनोज चौहान, अजय पंवार, वीर सिंह गुर्जर, मांगेराम, सुनील, नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

-यह कराई रिपोर्ट दर्ज :
अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका अपने ताऊ दीपचंद से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार शाम दीपचंद अपने बेटों अंशुल और जोनू उर्फ प्रताप के साथ उनके घर में घुस आया। उनके हाथों में बंदूक और तमंचे थे। आरोपियों ने उनके पिता और भाई मोहित पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोली लगने से पिता मौके पर ही गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में
पुलिस ने दीपचंद, अंशुल और जोनू उर्फ प्रताप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन पर हत्या, जानलेवा हमले और धमकी देने की धाराएं लगाई गई हैं। इस घटना में आरोपी दीपचंद और उसका बेटा अंशुल भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।


वर्जन- सीओ सदर राजू साव का कहना है कि जमीनी विवाद में फायरिंग हुई थी। मृतक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed