फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers were made aware in Morna and Wazirabad

Muzaffarnagar News: मोरना और वजीराबाद में किसानों को किया गया जागरूक

Tue, 15 Apr 2025 04:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware in Morna and Wazirabad
-दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना के तत्वावधान में गांव वजीराबाद व मोरना में हुई कृषि गोष्ठी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना के तत्वावधान में गांव वजीराबाद व मोरना में वसंत कालीन गन्ना बुवाई कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों से रेड रोट बीमारी आने के कारण 0238 गन्ना प्रजाति की बुवाई नहीं करने की अपील की गई।

मिल प्रबंधक अजय राय ने कहा कि चीनी मिल मोरना की गाना रिकवरी दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। अब तक मिल लगभग 18 करोड़ के घाटे में पहुंच चुका है। किसान वसंत कालीन गन्ना बुवाई में अगेती प्रजाति की 16202, 17231, 18231, 0118, 13235, 15023 आदि गन्ना प्रजाति की बुवाई करें, तभी चीनी मिल मोरना की रिकवरी में सुधार आएगा।
विज्ञापन

रिकवरी अच्छी आएगी तो गन्ना भुगतान भी समय पर होगा। सीसीओ राजेश कुमार ने बताया कि हाल के समय में गन्ने की फसल में टोप बोरर, फड़का, सुंडी, मच्छर आदि तना भेदक रोग लगने से किसान नुकसान की तरफ जा रहा है। कीटनाशक रसायन का प्रयोग कर अपनी फसलों की सुरक्षा तुरंत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल मोरना में किसान साफ सुथरा अंगोला, जड़ रहित गन्ना अपने-अपने सट्टे पर सप्लाई करें। ईडीपी मुकेश कुमार, सीपी सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक शिवराज, अक्षय, दीपक, नवीन, मनोज, बिल्लू, व्यर्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed