{"_id":"64314983a8ed4a652b020d26","slug":"farmers-son-became-district-social-welfare-officer-muzaffarnagar-news-c-14-1-183788-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसान का बेटा बना जिला समाज कल्याण अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसान का बेटा बना जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ::: भौराकलां में संदीप चौधरी को मिठाई खिलाते परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव भौराकलां के किसान परिवार में जन्मे संदीप चौधरी का चयन जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। यूपीपीसीएस की परीक्षा में कामयाबी हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया। परिजन बेटे की सफलता पर उत्साहित है।
खेतीबाड़ी से जीवन यापन करने वाले किसान अरविंद बालियान के बेटे संदीप चौधरी ने इंटरमीडिएट तक शिक्षा गांव के स्कूल से प्राप्त की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। रसायन विज्ञान में शत प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वर्ष 2015 में संदीप चौधरी का चयन थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ था। बिहार प्रांत के जनपद गया के ट्रेनिंग सेंटर में दो साल कड़ी मेहनत की, लेकिन बीमारी के कारण पद छोड़ना पड़ा था।
अब संदीप चौधरी ने यूपीपीसीएस परीक्षा में बिना कोचिंग लिए सफलता का परचम लहराया है। उनका कहना है लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत से सफलता अवश्य मिलेगी। वे अब तक भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्री और मेन परीक्षा पास कर चुका है। इंटरव्यू के बाद परिणाम आना शेष है। उन्हें इस परिणाम में निश्चित सफलता मिलने की उम्मीद है। वह अपनी कामयाबी का श्रेय पिता का देते है।