{"_id":"63e4e4609900736d980edca2","slug":"farmers-should-use-chemical-fertilizers-less-dr-bakshi-ram-muzaffarnagar-news-c-14-1-111660-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासायनिक खादों का कम प्रयोग करें किसान : डॉ बक्शी राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासायनिक खादों का कम प्रयोग करें किसान : डॉ बक्शी राम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। गन्ना वैज्ञानिक डॉक्टर बक्शी राम ने कहा कि किसान गन्ने की बुवाई चौड़ी विधि से करें। लाइन से लाइन की दूरी चार फिट रखें। खेत में गन्ने की कटाई करते समय पोगले मत छोडें। रासायनिक खादों का किसान कम प्रयोग करें।
शुगर मिल परिसर में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में किसानों को बसंत कालीन गन्ने की बुवाई के बारे में जानकारी दीजिए। गन्ना प्रगतिशील गन्ना प्रजातियों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। 0238 प्रजाति के जनक डॉ. बक्शीराम ने बताया कि खेत में चोटी बेधक कीड़े का प्रकोप दिखाई दें तो उस गन्ने को उखाड़ कर बाहर डाल दें। 0238 प्रजाति के साथ-साथ 0118 की बुवाई करें। गन्ने का ऊपर का आधा भाग बीज के लिए प्रयोग करें। समय-समय पर मिट्टी की जांच करा कर आवश्यक तत्वों की पूर्ति करते रहें।
गोष्ठी को गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर के प्रभारी डॉक्टर जेपी सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अवधेश डागर, शुगर मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, गन्ना प्रबंधक उत्तम वर्मा, श्याम पाल चेयरमैन, राजेश्वर आर्य, जगपाल सिंह, विजेंद्र बालियान, पप्पू भगत, गन्ना प्रबंधक दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया।