फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers should change crop rotation for better yield: Rai

अच्छा पैदावार के लिए फसल चक्र बदलें किसान : राय

Wed, 22 Jan 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers should change crop rotation for better yield: Rai
फोटो कैप्शन।गांव करहेड़ा में किसान गोष्ठी को संबोधित करते मोरना मिल प्रबंधक अजय राय। संवाद।
मोरना। चीनी मिल मोरना के प्रबंधक अजय राय ने कहा किसान अगर गन्ना फसल अच्छी पैदावार लेना चाहता है तो फसल चक्र को अपनाना होगा। मिट्टी की जांच कराकर खेतों मैं फसल की बुवाई करें। जमीन की मजबूती के लिए पोषक तत्वों की प्रयोग अवश्य होना चाहिए। 0238 गन्ना प्रजाति की बुवाई किसान ना करें।
विज्ञापन


गांव करहेड़ा में चौधरी मांगेराम के आवास पर कृषि गोष्ठी में उन्होंने कहा कि लगातार खेतों में गाने की फसल बुवाई होने से पैदावार घट रही है। पैदावार अच्छी चाहते हैं तो हरी खाद और गोबर की खाद का प्रयोग कर खेत की निराई गुड़ाई अच्छी प्रकार होनी चाहिए। मुख्य गन्ना अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि फरवरी माह से गन्ना बुवाई शुरू हो जाएगी। गन्ना पर्यवेक्षक शिवराज बालियान ने कहा कि खेतों में दीमक का असर अधिक होने के कारण गन्ने की फसल की जड़ को नुकसान होता है। गन्ने में पांच प्रकार के रोग जेसे जड़ बेधक, अंकुर बेधक ,तना बेधक, चोटी बेधक कीट के कारण किसान की फसल को अधिक हानि होती है।अध्यक्षता प्रधान अमित राठी और संचालन सीपी सिंह ने किया। इस दौरान जॉनी राठी, चौधरी हरदन सिंह, उदयवीर, आनंद बाबा, हरविंदर, नरेश बाबा, ओम सिंह, धनु सिंह, योगेंद्र, बसंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed