फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers queue at paddy purchase center

धान का दूसरा क्रय केंद्र खोलने की मांग

Mon, 12 Oct 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers queue at paddy purchase center
पुरकाजी के गांव फलोदा में धान क्रय केंद्र पर लगी धान से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन - फोटो : MUZAFFARNAGAR
धान क्रय केंद्र पर लगती है किसानों की कतार
विज्ञापन

पुरकाजी। गांव फलौदा में सिर्फ एक धान क्रय केंद्र होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे दिन किसान क्रय केंद्र पर भूखे-प्यासे बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं। किसानों ने अतिरिक्त धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की है।
करीब दो दर्जन गांवों के किसानों के लिए गांव फलौदा में धान क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। एकमात्र क्रय केंद्र होने के कारण पूरे दिन यहां किसानों की लाइन लगी रहती है। भीड़ के चलते कई बार तो किसानों को बिना धान तुलवाए ही लौटना पड़ जाता है। आलम यह है कि ऑनलाइन तौल का नंबर लेने के बावजूद उन्हें चार से पांच दिन की वेटिंग दी जाती है। गांव तुगलकपुर निवासी गोविंद शर्मा, सचिन, जय कुमार और अरविंद के अनुसार, उन्होंने धान क्रय केंद्र पर तौल के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी, जिसमें उन्हें नौ अक्तूबर की तिथि मिली। लेकिन जब वे क्रय केंद्र पर पहुंचे तो वहां से उन्हें चार दिन बाद 12 अक्तूबर को आने के लिए कह दिया गया। इसके बावजूद उन्हें धान तुलवाने के लिए पूरे दिन इंतजार करना पड़ा। वहीं, खादर क्षेत्र के किसान सरदार बोहड़ सिंह, कुलवंत सिंह, प्रधान जोगेंद्र सिंह, प्रधान नेपाल सिंह, देवेंद्र खालसा व गुरमीत सिंह ने बताया कि एकमात्र क्रय केंद्र होने के चलते उन्हें करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर आना पड़ता है, लेकिन यहां फिर से पूरे दिन तक का इंतजार करना पड़ जाता है।
विज्ञापन

डेढ़ से दो सौ क्विंटल की ही होती है तौल
पुरकाजी। गांव फलौदा स्थित धान क्रय केंद्र की तौल क्षमता भी एक दिन में महज डेढ़ सौ से दो सौ क्विंटल की ही है। इस कारण यहां अतिरिक्त धान आने पर किसानों को छपार स्थित तौल केंद्र पर भेज दिया जाता है, जिससे किसानों को वहां भी कई घंटे तक फिर से इंतजार करने पर विवश होना पड़ता है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह का कहना है कि अतिरिक्त क्रय केंद्र खोले जाने के संबंध में डीएम सेल्वा कुमारी जे से वार्ता हो चुकी है। जल्द ही खादर क्षेत्र में एक ओर तौल केंद्र शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed