बागपत: लोकमंच पर राज्यमंत्री के सामने किसानों का हंगामा, खाद-गन्ना भुगतान समेत कई समस्याओं को लेकर नारेबाजी
बागपत में मुख्यमंत्री कृषक स्मृति योजना कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खाद, गन्ना भुगतान, नहरों में पानी और बिजली बिल माफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा और नारेबाजी की।
विस्तार
बागपत कलेक्ट्रेट स्थित लोकमंच में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री कृषक स्मृति योजना कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर हंगामा कर दिया। राज्यमंत्री केपी मलिक के सामने किसान संघ के पदाधिकारियों ने खाद की किल्लत, गन्ना भुगतान में देरी, नहरों में पानी और किसानों के बिजली बिल माफ किए जाने समेत कई मांगें उठाईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान नेताओं को समझाकर शांत कराया।
लोकमंच पर नारेबाजी करते हुए बैठे किसान
किसान संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश पूनिया ने कहा कि लोकमंच पर उनका धरना प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन ने उसी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर दिया। इससे नाराज किसान नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और वहां रखे सोफों पर बैठ गए।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा एक्शन: हटाए गए मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव अर्पित गुप्ता, इस मामले में हुई कार्रवाई
खाद और गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया
किसानों ने राज्यमंत्री केपी मलिक के सामने खाद की किल्लत और गन्ने के भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही नहरों में पानी उपलब्ध कराने और किसानों के बिजली बिल माफ किए जाने समेत कई मांगें रखीं।
पुलिस ने समझाकर कराया शांत
किसानों के हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसान नेताओं से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
राज्यमंत्री ने सुनी किसानों की समस्याएं
राज्यमंत्री केपी मलिक ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों और राज्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी।