{"_id":"5ffded4e8ebc3e327b7b7688","slug":"farmers-protest-against-agricultural-law-muzaffarnagar-news-mrt520219677","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू तोमर का स्टेशन पर धरना, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू तोमर का स्टेशन पर धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कृषि कानून के विरोध में धरना, प्रदर्शन करते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कृषि कानून के विरोध किसानों की ललकार
मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने रेलवे स्टेशन पर धरना, प्रदर्शन किया। प्लेटफार्म पर धरना देने को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंप कर धरना समाप्त किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहा।
मंगलवार को भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में किसान और कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे स्टेशन परिसर में पहुंचे। पुलिस बल ने उन्हें परिसर में ही रोकने का प्रयास किया, मगर कार्यकर्ता पुलिस ने नोकझोंक करते हुए प्लेटफार्म पर पहुंच गए और धरना देकर बैठ गए। प्लेटफार्म पर यात्रियों के होने और ट्रेन आने पर सावधानी के मद्देनजर अधिकारियों ने किसानों से धरनास्थल बदलने का आग्रह किया, जिस पर किसान मान गए और स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए संजीव तोमर ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को भारी संख्या में किसान दिल्ली कूच करेंगे। किसानों को गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल और बकाया भुगतान ब्याज समेत दिलाने, बिजली की बढ़ी दरें कम करने की मांग की। दिल्ली आंदोलन में शहीद हुए किसानों को शहीद का दर्जा देने और परिजनों को पचास लाख की आर्थिक मदद की मांग की। इन मांगों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को देकर शाम पांच बजे धरना समाप्त किया। धरने में जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, सुमित चौधरी, चौधरी चंद्रवीर सिंह, निखिल कुमार, वाजिद रजा, अजय त्यागी, अंकित, शहजाद मलिक, पवन त्यागी, अब्दुल सलाम, मोहम्मद इकबाल, नाहर सिंह आदि मौजूद रहे। धरने को लेकर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अलावा जीआरपी एवं आरपीएफ समेत मौजूद रहे।