फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers in the sugar cane fields

किसान का गन्ना खेत में, माफिया करा रहे तौलाई

Tue, 27 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers in the sugar cane fields
सड़क जाम कर धरना देते किसान। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रताल में गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना माफिया का हजारों कुंतल गन्ना लिए जाने और नियमित तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने सड़क पर धरना देकर तीन घंटे जाम लगाया। पुलिस के समझाने पर भी किसान नहीं माने। किसानों की गंगा खादर सहित छह गन्ना क्रय केंद्रों पर नियमित रूप से छह हजार कुंतल गन्ना तौल कराए जाने पर सहमति बनी।      
विज्ञापन

 
दि गंगा किसान चीनी मिल के अधीन शुक्रताल के किसानों का गन्ना अबकी बार खाईखेड़ी शुगर मिल के द्वारा लिया जा रहा। शुक्रताल में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज के सामने के प्लांट में गन्ना तौल के लिए कांटा लगा रखा है। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से नियमित तौल नहीं हो रही है, बल्कि गन्ना माफिया का केंद्र पर गन्ना लिया जा रहा है। जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


सोमवार को गांव इलाहाबास, फिरोजपुर, शुक्रतारी, शुक्रताल और गंगा खादर के किसानों ने हंगामा कर दिया। जाम लगाकर किसान सड़क पर धरना देकर बैठ गए। सूचना पर भाकियू जिला अध्यक्ष राजू अहलावत, सरवेंद्र राठी, योगेश शर्मा, ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, अमित राठी, धर्मपाल राठी, प्रधान पुष्पेंद्र, बालिन्द्र आदि धरने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज रायल, दिलबाग सिंह, पलविंद्र सरदार, धर्मेंद्र शर्मा, ओमपाल सिंह, दिलबहार, गुरदयाल, मनोहर शर्मा, अजय कुमार, सुनील, मगेंद्र, सरबजीत आदि का कहना था कि शुक्रताल क्षेत्र के मुर्शीदाबाद, शकुरपुर, पुरुषोत्तमपुर, निर्दयालपुर व शुक्रताल आदि गांव को खाईखेड़ी शुगर मिल से जोड़ा गया था। किसानों का आरोप था कि पिछले 15 दिनों से केंद्र पर मात्र सात-आठ दिन ही गन्ना लिया गया। केंद्र पर गन्ना माफिया अपना गन्ना बेचने आते हैं, सिर्फ उनका ही गन्ना लिया जा रहा है। 


धरने पर पहुंचे सीओ अकील अहमद ने फोन पर अधिकारियों को अवगत कराते हुए मिल अधिकारियों को मौके पर भेजने की मांग की। मोरना मिल के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक कृष्ण कुमार, विशेष सचिव यशपाल ढाका, खाईखेड़ा मिल से गन्ना केन मैनेजर अरुण, जोन इंचार्ज अरशद धरने पर पहुंचे। इन्होंने किसानों से बातचीत की। इस दौरान किसानों की मिल अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हो गई थी। बाद में प्रतिदिन केंद्र पर छह हजार कुंतल गन्ना लिए जाने पर सहमति बनी, तब कहीं जाकर तीन घंटे बाद धरना समाप्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed