{"_id":"60d1b4a60af92e044f468c1d","slug":"farmers-has-ruckus-over-the-purchase-of-wheat-in-naveen-mandi-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: गेहूं की खरीद को लेकर किसानों का जमकर हंगामा, फिर ऐसे सुलझा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: गेहूं की खरीद को लेकर किसानों का जमकर हंगामा, फिर ऐसे सुलझा मामला
Tue, 22 Jun 2021 03:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 22 Jun 2021 03:30 PM IST
सार
गेहूं की खरीद को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद मामले को बड़ी मुश्किल से शांत कराया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में गेहूं खरीद को लेकर हंगामा करते किसान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में कूकड़ा नवीन मंडी स्थित खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों ने गेहूं की खरीद को लेकर हंगामा किया। बताया गया कि मंगलवार को गेहूं खरीद के लिए अंतिम दिन है।
विज्ञापन
जनपद में नवीन मंडी मुजफ्फरनगर में दो और खतौली में एक केंद्र पर ही गेहूं की खरीद हो रही है। नवीन मंडी के खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र पर भोपा क्षेत्र के किसान गेहूं लेकर बेचने के लिए आए थे। केंद्र पर केवल 350 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकती है। वहीं किसान इससे ज्यादा गेहूं खरीदने की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर किसानों ने हंगामा कर तोल रुकवा दी।
विज्ञापन
वहीं केंद्र प्रभारी दीपक ने जिला विपणन अधिकारी कमलेश सिंह से किसानों की वार्ता कराई। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद फिर से तोल शुरू हो गई। कुछ किसानों को मंडी में ही स्थित खाद्य विभाग के दूसरे गेहूं क्रय केंद्र पर भेजा गया था ताकि उनका गेहूं खरीदा जा सके। हंगामा करने वाले किसानों में विशाल, रजत अक्षय, भोपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन