फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers engaged in Panchayat at Mill Gate

मिल गेट पर पंचायत में जुटे किसान, समझौता वार्ता विफल 

Tue, 10 Jul 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in Panchayat at Mill Gate
पंचायत में किसानों से वार्ता करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में घटतौली का पैसा और ब्याज सहित गन्ना भुगतान करने की मांग को लेकर किसानों की त्रिवेणी शुगर मिल गेट पर पंचायत हुई। किसानों की भीड़ को देखकर तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार अमित कुमार व मिल के जीएम डा. अशोक कुमार के बीच किसानों की समझौता वार्ता हुई। मगर, सफल नहीं हो सकी। इसके बाद पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई को मिल गेट पर महापंचायत होगी। इसके अलावा मिल गेट पर बेमियादी धरना जारी रहेगा। पंचायत में 11 किसान क्रमिक अनशन पर बैठे। 
विज्ञापन


पंचायत में पहुंचे सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का खुलकर शोषण किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने वायदा किया था कि किसानों के गन्ने का भुगतान दिलाया जाएगा, लेकिन अब तक ब्याज सहित गन्ने का भुगतान नहीं हो सका है। रालोद नेता अभिषेक चौधरी ने कहा कि यदि किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो शुगर मिल की तालाबंदी और पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पंचायत में समझौता वार्ता के लिए एसडीएम अतुल कुमार, तहसीलदार अमित कुमार व मिल के जीएम डा. अशोक कुमार पहुंचे। किसानों ने घटतौली का पैसा, किसानों पर किए गए फर्जी मुकदमों को वापस लेने तथा गन्ने का भुगतान ब्याज सहित देने की मांग की। जीएम ने गन्ने के भुगतान का ब्याज पहले दिए जाने पर असमर्थता जताई। इस पर समझौता वार्ता विफल हो गई। इस पर किसान नेताओं ने मंच से चेतावनी देते हुए कहा कि 15 जुलाई को महापंचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल गेट पर लगातार दिनरात का धरना जारी रहेगा। पंचायत में सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह, चौधरी उधम सिंह, चौधरी उदयवीर सिंह, सुमित, बाबूराम गुर्जर, चौधरी खुर्शीद, अलाउद्दीन, जयप्रकाश शास्त्री, प्रमोद अहलावत मौजूद रहे क्रमिक अनशन पर बैठने वाले किसान सतेंद्र सिंह, वीरेंद्र, बीर सिंह, कुलदीप, प्रधान मुस्तकीम, डा. सुल्तान राव, रोहताश, सोपाल, ब्रह्म सिंह, देवेंद्र, दयानंद शामिल रहे। 


पंचायत को लेकर घंटों जाम लगा 
शुगर मिल गेट पर किसानों की पंचायत में ट्रैक्टर ट्रॉलियों के पहुंचने पर जानसठ रोड पर काफी लंबा जाम लग गया था। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन सवारों का उमस भरी भीषण गर्मी से हाल बेहाल हो गया था। पुलिस ने बमुश्किल जाम को खुलवाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed